Arabic Mehandi Design के बारे में जानकारी

वैसे तो मेहँदी डिज़ाइन का नाम सुनते ही हमें यही लगता है की यह भारत में यह ज्यादा प्रचलित है। लेकिन यह गलत है। दुनिया के अलग-अलग क्षेत्र में हमें मेहँदी शब्द सुनने या मेहँदी डिज़ाइन देखने मिल जाते है। जिन्हे विशेष अवसर या खासकर शादियों में हात पर गिराया जाता है। इस लेख द्वारा हम ओमान, कतार और सौदी अरेबिया जैसे देशों में प्रचलित Arabic Mehandi Design के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करेंगे। जिससे आपको इनकी मेहँदी डिज़ाइन और डिज़ाइन के बारे में कुछ विशेष जानकारीयों का पता चलेगा। तो चलिये जानते है।

 

 

Arabic Mehandi Design
Arabic Mehandi Design


Arabic Mehandi Design

चाहे वो प्राकृतिक हो या मानव निर्मित, प्राचीन काल से अरेबिक कला अन्य प्रदेशों के लोगों को प्रभावित कर रही है। अरेबी संगीत, कविताए, वास्तुकला, मूर्तिकला और अन्य आकृतियों में जो सरलता या फिर जटिलता होती है दोनों ही सुंदर दिखाई देती है। अरेबिक मेहँदी डिज़ाइनों में भी वैसी ही सुंदरता दिखाई देती है।

अरेबिक मेहँदी डिज़ाइन यह पर्शिया से निकली हुई मेहँदी पैटर्न या डिज़ाइन का प्रकार है। जिसे हीना नाम के पौधे को पीस कर अपनी त्वचा को सजाया जाता है। यह खूबसूरत होने के कारण जल्द ही प्रचलित हो गयी। इसे अरेबिक संस्कृति का एक अटूट हिस्सा भी माना जाता है। सिर्फ अरेबी देशों में नहीं बल्कि जहां जहां मेहँदी को जाना जाता है वहाँ अरेबिक मेहँदी डिज़ाइन मशहूर है।

 

 

 

 

History of Arebic Mehandi Design- अरेबिक मेहँदी का इतिहास

 

अरेबिक मेहँदी डिज़ाइन की शुरुआत प्राचीन काल में पर्शिया नाम से जाने वाले और आज के ईरान देश से हुए थी। धीरे धीरे आज पास के अरेबी देश जैसे सऊदी अरेबिया, इराक, कतार, ओमान आदियों में यह प्रचलित हुई और आज हम इसे भारतीय उपद्वीत में भी जानते है। अरेबियन लोग शादी या किसी विशेष अवसर पर अपने शरीर को सजाने के लिए हीना नाम के पौधे को पीस कर अपने शरीर पर डिज़ाइन या टट्टू बनाते थे। जिसे बाद में मेहँदी नाम दिया गया।

मेहँदी शरीर को सजाने का अच्छा तरीका था। बाद में शादियों में जोकि की जीवन का महत्वपूर्ण क्षण होता होता है, उसमें इसका इस्तेमाल किया गया।

प्राचीन काल से आज तक इसका इस्तेमाल होने के कारण और संस्कृति का विशेष भाग होने के कारण यह अरेबी लोगों के लिए आवश्यक कला बन चुकी है। खासकर विशेष अवसर और शादियों में मेहँदी गिराना मानों एक रीत बन चुकी हो।

अरेबिक संस्कृती को जानने के बाद और इनकी मेहँदी डिज़ाइन की विशेषताओं को देखने कई सारे देशों में अरेबिक मेहँदी डिज़ाइन को पसंद किया जाता है।

 

 

 

 

 

 

Features of Arabic Mehandi Designs in Hindi- अरेबिक मेहँदी डिज़ाइन की कुछ विशेषताएँ

 

अरेबिक मेहँदी डिज़ाइन की पहुच दुनियाभर में होने का कारन इसकी कुछ विशेषताएँ है। इसे गिराने में इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ पैटर्न या नक्षियों की अपनी अलग खूबसूरती छुपी हुई होती है। जिसके कारण अरेबिक मेहँदी डिज़ाइन को ज्यादा पसंद किया जाता है।

अरेबिक मेहंदी ज्यादा गहरी होती है और साथ ही इसे पैटर्न भूलभुलैया जैसे ज्यादा उलझे हुए होते है। जिसमें अलग ही जानकारी या पहचान छुपी होती है।

अरेबिक डिज़ाइन में सुंदरता दर्शाने के लिए कलाकार अक्सर फूल, पेड़, पत्ते जैसे विभिन्न आकारों का इस्तेमाल मेहँदी गिराने में करते है।

 

अरबी मेहँदी गिराते वक्त जादातर अंग के हिस्से को खाली छोड़ा जाता है। जिससे एक खूबसूरत पैटर्न बनने में मदद होती है। साथ ही कुछ हिस्से पर थोड़ी कम मात्र में गहराई छोड़ने से यह ज्यादा आकर्षक लगती है।

 

सजाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कई वस्तुएँ, जैसे- सोने या चाँदी के गहने, हीरे और अन्य कुछ धातुओं को मेहँदी के अंदर सजाने में अरेबिक मेहँदी डिज़ाइनर माहीर होते है। वस्तुओं के आकार अनुसार मेहँदी को इस तरह डिज़ाइन किया जाता है की, मानों उन गहने या वस्तुओं को चमकाने का काम मेहँदी कर रही हो।

कलाकार कई सारी छोटी-छोटी बातों पर अच्छे से गौर करते है। हर रेषा, नक्षियों को इस तरह गिराया जाता है जैसे मन की बात मेहँदी देखने वालों को समझ सके।

 

 

                                                                    

 

                                                                    

 


इस तरह हमने अरेबिक मेहँदी डिज़ाइन के बारें में जानकारी ली। मेहँदी प्राचीन काल से कला के रूप में हमसे जुड़ी हुई है। और इसने अरेबिक कलाओं को दुनिया में पहचान देने का काम भी किया। अरेबिक मेहँदी डिज़ाइन यह सुंदर और आकर्षक होती है। इसे आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते है। इसके अलावा आप अन्य मेहँदी डिज़ाइनों को भी देख सकते है। उसके लिए हमारे वेबसाइट को निरंतर वीसीट करते रहें। धन्यवाद!

Post a Comment

0 Comments