ड्यूप्लिकेट पैन कार्ड कैसे अप्लाई करे? पूरी प्रोसेस

Duplicate PAN Card Kaise Apply Karen?


हमें टैक्स भरना हो, हा कोई भी आर्थिक काम करना ह, पैन कार्ड जरूरत हमें पड़ती ही हैं। यह एक identity proof होने के कारण प्रत्येक भारतीय के लिए महत्वपूर्ण डॉकयुमेंट है। अगर यह खो जाए या इसमें कुछ गलत जानकारी डाल दी गई हों, उन्हे जरूरत पढ़ने पर फिर पैन कार्ड अप्लाई करना पढ़ सकता है। उन सभी के लिए ड्यूप्लिकेट पैन कार्ड कैसे अप्लाई करे? पूरी प्रोसेसइस लेख द्वारा हम बताएँगे की आप किस तरह नया पैन कार्ड पा सकते हैं।

 

duplicate pan card kaise apply karen
duplicate pan card kaise apply karen



Duplicate pan card क्या होता हैं? What is Duplicate Pan Card?


यह पैन कार्ड गुम होने के बाद या उसमें कुछ गलतिया होने के बाद अप्लाई करने पर Income Tax डिपार्टमेंट द्वारा दिया जाता है। इसके लिए कुछ डॉक्युमेंट्स की जरूरत होती हैं। आप आसानी से इसे NSDL या UTIITSL की वेबसाइटों पर अप्लाई कर सकते हैं।

 

Duplicate Pan Card क्यों निकले?

Duplicate PAN Card जरूरत पढ़ने पर ही निकले। अगर आपका PAN Card चोरी हो चुका हो या कहीं गुम हो चुका हो तब आप डूप्लीकेट pan card अप्लाई कर सकते हैं। साथ PAN Card पर जानकारी गलत डाल दी गई हो या PAN Card को किसी कारण फिरसे प्रिंट करवाने की जरूरत हो तो आप Duplicate PAN Card अप्लाई कर सकते हैं।

 

 

 

 

Require Documents for Pan Card ReApply- PAN Card फिर से बनवाने के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स

 

PAN Card फिर से अप्लाई करने के लिए आपको Identity Poof, Address Proof, Date of Birth Proof देना होता है। उसके लिए आप आधार कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर अन्य डॉकयुमेंट के बारे में आप जानना चाहते हैं तो, "पैन कार्ड क्या होता है? Pan Card की आवश्यकता क्यों होती है?" इस लेख में हमने डॉक्युमेंट्स की लिस्ट बताई हुए है। उसे जरूर पढे।

 

 

 

How to Apply Duplicate Pan Card in Hindi? ड्यूप्लिकेट pan card के लिए कैसे अप्लाई करें?


Duplicate Pan Card पाने के लिए आप Online और offline दोनों तरीकों का उपयोग कर सकते है। Duplicate Pan Card पाने की पूरी प्रोसेस आपको नीचे बताई गई हैं।



How to Apply Duplicate Pan Card Online in Hindi? ऑनलाइन ड्यूप्लिकेट pan card कैसे अप्लाई करें?




1.  1. NSLD से ड्यूप्लिकेट पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए आपको आगे दी गई लिंक पर क्लिक करना होगा। जिससे की आप पैन Application पेज पर पहुच सके। 

        लिंक:- Click to Apply ड्यूप्लिकेट पैन कार्ड



2. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको “Application Type” चुनना होगा। ““Changes or correction in existing PAN data/ Reprint of PAN card (No changes in existing PAN data)”.” यह  ऑप्शन चुनकर आप ड्यूप्लिकेट पैन अप्लाई कर सकते हैं। आगे आपको category पुछी जाएगी यहा अपने पैन कार्ड के प्रकार अनुसार ऑप्शन चुने।


duplicate pan card kaise apply karen



3. Application Information इस भाग में अपने बारे पुछी गई जानकारी डालें। जैसे की नाम, जन्म तारीख, ईमेल और मोबाइल नंबर। “Whether Citizen of India” यह सवाल होने पर, अगर आप भारतीय नागरिक हो तो yes नहीं तो No ऑप्शन को चुने। आगे आपको अपना पुराना PAN card Number डालकर फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।


4. फॉर्म सबमिट होने पर आपको Token नंबर स्क्रीनपर दिखाई देगा साथ ही आपके द्वारा दिए गए ईमेल पर उसे भेज दिया जाएगा। नीचे “Continue with PAN Application Form” इस ऑप्शन पर क्लिक करते हुए आप अगले पेज पर पहुच सकते हैं।


5. Personal Details टैब में आपको अपने बारें में जानकारी देनी है। जिसमें नाम, पता साथ पैरेंट्स के बारें में जानकारी देनी होती है। यह पैन कार्ड के लिए डॉकयुमेंट भेजने के लिए हमें तीन ऑप्शन प्रदान किए जाते हैं।–

Forward application documents physically:

अगर आप अपने डॉक्युमेंट्स की कॉपी वेरिफिकेशन के लिए फिजिकलि भेजना चाहते हो तो, यह ऑप्शन आपको चुनना होगा। फॉर्म पूरा भरा जाने  के बाद आप “acknowledgement” फॉर्म के साथ अपने डॉकयुमेंट को साथ लगाकर NSDL के पोस्ट पते पर उसे भेज सकते हैं।

 

Submit scanned images through e-sign: पैन कार्ड के लिए आवश्यक डॉकयुमेंट को आप फोटो अपलोड करके या फोटो स्कैन करके भी कर सकते हो।

 

Submit digitally through e-KYC & e-sign (Paperless):- आधार e-Kyc और e-sign द्वारा आप आसानी से document verification कर सकते हैं। उसी के लिए आपको यह ऑप्शन चुनना होगा। इसके लिए आपको आधार नंबर के अंत के 4 नंबरों को डालना होगा। आधार पर जो मोबाइल नंबर रजिस्टर होगा। उसपर आपको OTP भेजा जाएगा। वह डालने के बाद आप बिना कोई डॉकयुमेंट भेजे पैन कार्ड पा सकते हैं।

 

6. आगे आपको पूछा जाएगा की आपको फ़िज़िकल पैन कार्ड चाहिए नहीं। इसके लिए Yes और No ऑप्शन में से किसी एक को आप चुन सकते है। फ़िज़िकल पैन कार्ड पाने के लिए आपको कुछ चलन ऑनलाइन पेमेंट द्वारा देना होगा। उसके नीछे पैन कार्ड नंबर डालकर आप अगली स्टेप पर जा सकते हैं।


7. Contact & Other details यह टैब ओपेन होने पर आपको अपने contact के बारे में जानकारी देनी होगी। साथ जो डॉकयुमेंट आप अपलोड करना चाहते हो उन्हे आप आपको चुनना होगा। अन्य कुछ जानकारी भरने के बाद आप Submit बटन पर क्लिक कर सकते हैं।


8. अंत में ऑनलाइन पेमेंट करके आप अपने Duplicate Pan Card अप्लाई करने की पूरी प्रोसैस कर चुके होंगे। 





How to Apply Duplicate Pan Card Offline in Hindi? ऑफलाइन duplicate Pan Card कैसे अप्लाई करें?

      

Offline Duplicate pan card अप्लाई करने के लिए आपको फॉर्म डाउनलोड करना होगा। जिसे आप आगे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। Click Here

फॉर्म डाउनलोड हो जाने पर काले रंग की शाई(Black ink) से उसपर जानकारी भरनी होगी।

शुरुआत में ही आपको PAN Card नंबर को एक-एक ब्लॉक में स्पष्टतापूर्वक लिखना है। नीचे आपको अपना पूरा नाम और pan card आवश्यक जो भी चाहते हो उसे लिखना होगा।

अगर आप individual PAN Card के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो, आपको दो फोटोकॉपी को फॉर्म पर लगाना  होगा। साथ ही साइन या अंगूठे को फॉर्म पर गिरना होगा।

फ़ॉर्मपर आवश्यक सभी जानकारी आपको भरनी होगी। जिसमें personal details, Contact details, address यह सभी जानकारीयां शामिल होगी।

सभी जानकारी भर जाने के बाद आवश्यक वह सभी डॉक्युमेंट्स आपको साथ लगाने होगे। और NSDL सेंटर पर जमा करने होगा। आगे की प्रोसेस होते ही आपको 2 से 3 हफ्तों में आपका pan card प्राप्त हो जाएगा।

 

 

 






 

तो दोस्तों इस तरह आप Duplicate pan Card के लिए अप्लाई कर सकते हैं।  अगर आपको इस इस प्रक्रिया में कोई भी दिक्कत आती है, तो हमें कमेंट द्वारा जरूर पूछे। धन्यवाद!

ड्यूप्लिकेट पैन कार्ड कैसे अप्लाई करे? पूरी प्रोसेस ड्यूप्लिकेट पैन कार्ड कैसे अप्लाई करे? पूरी प्रोसेस Reviewed by Harsh on January 30, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.