आज बदलती टेक्नोलॉजी से कई सारे डिजिटल उपकरण और डॉक्यूमेंट्स के नए-नए फॉर्मेट उपलब्ध हैं। जैसे Docs, Excel, Text Document, CSV, JPEG, PNG, HTML, आदि। उनमें PDF Format भी शामिल है जिसके बारे में आपने सुना ही होगा। यह एक ऐसा डॉक्यूमेंट फॉर्मेट यानी डॉक्यूमेंट का प्रकार होता है जिसमें आर्टिकल्स या अन्य प्रकार के डॉक्यूमेंट्स को सेव किया जाता है। इस लेख द्वारा इसी PDF फॉर्मेट के बारे में हम जानकारी लेने वाले हैं, जिसमें PDF क्या होता है? PDF का इतिहास, इसे इस्तेमाल करने के फायदे, और इसे कैसे बनाया जाता है, इसके बारे में सारी जानकारी हम लेंगे। तो चलिए जानते हैं।
.webp)
pdf kya hota hai
PDF क्या होता
है? What is PDF in Hindi?
.webp)
PDF का पूर्ण
रूप “पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मेट” यह है। यह एक डॉक्यूमेंट्स फाइल टाइप या
डॉक्यूमेंट फॉर्मेट है, जिससे डॉक्यूमेंट्स को सेव करके
उसे कहीं भी शेयर किया जाता है या उसे प्रिंट किया जाता है। आसान भाषा में कहें तो
PDF किसी भी
डॉक्यूमेंट का डिजिटल रूप होता है। आप बहुत ही आसानी से कोई भी फोटोज़, डॉक्यूमेंट्स
को डिजिटल रूप में बदल सकते हो।
अगर आप कहीं भी घूमते हो या किसी कारणवश डॉक्यूमेंट की जरूरत होने पर आपके पास
ना हो तो, PDF में सेव
होने से आप उसे कहीं भी एक्सेस कर सकते हो। PDF फॉर्मेट में
सेव किए गए डॉक्यूमेंट्स सारे डिवाइस (मोबाइल, टैबलेट, कंप्यूटर)
में एक ही तरह से दिखते हैं। फॉर्मेटिंग की झंझट नहीं होने के कारण यह फाइल शेयर
करने का अच्छा तरीका है।
PDF का इतिहास- History About PDF in Hindi
PDF फाइल
फॉर्मेट आने से पहले हर डॉक्यूमेंट को फिजिकली शेयर करना मुश्किल था। PDF द्वारा डॉक्यूमेंट्स शेयर करने
का तरीका काफी आसान और सुरक्षित था।
साल 1990 में अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक
जॉन वार्निक, जो कि Adobe में काम कर रहे थे, उन्होंने
किसी भी स्क्रीन पर और प्रिंट किए जाने पर एक जैसा ही दिखने वाला डिजिटल फॉर्मेट
बनाने के प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया। इसे “द कैमलॉट प्रोजेक्ट” कहा जाता है।
करीब तीन सालों बाद 15 जून 1993 को PDF फॉर्मेट बनाने का कार्य पूरा
हुआ और इसे दुनियाभर में जारी कर दिया गया। इसे जारी करने के एक साल बाद (1994) इसमें
पासवर्ड से सुरक्षा प्रदान की गई (पासवर्ड एन्क्रिप्शन), जिससे आवश्यक
जानकारी PDF द्वारा
भेजने में मदद हो सकी।
आईएसओ द्वारा 2007 में PDF में इसे सौंपा गया। PDF फॉर्मेट आज करोड़ों लोगों द्वारा
कंप्यूटर और मोबाइल डिवाइस के लिए मुफ्त में इस्तेमाल किया जाता है। स्कैनटूPDF के एक लेख के अनुसार 2015 में 2.5 ट्रिलियन
(ढाई खरब) PDF इंटरनेट पर
मौजूद थे।
Adobe साइन, जिसे 2011 में रिलीज़
किया गया, जिससे यूजर को डिजिटल साइन करने
की सुविधा मिल सकी। इसकी मदद से हर कोई कहीं से भी डिजिटल डॉक्यूमेंट्स पर साइन कर
सकते हैं। इसके द्वारा PDF भेजते हुए
उस पर कहीं से भी डिजिटल साइन किया जा सकता था।
Adobe द्वारा ही 2015 में डॉक्यूमेंट क्लाउड का फीचर
जारी किया गया। जिससे कंप्यूटर या मोबाइल में PDF सेव करने के
बजाय क्लाउड स्टोरेज यानी इंटरनेट पर हम सेव कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर
इस्तेमाल कर सकते थे। गूगल ड्राइव, वनड्राइव, ड्रॉपबॉक्स
यह कुछ क्लाउड स्टोरेज आज मुफ्त में उपलब्ध हैं। आज PDF में कई नए फीचर्स डाल दिए गए
हैं।
PDF के फायदे- Benefits of PDF in Hindi
1. सुरक्षित
अगर आपको कोई फाइल्स सुरक्षित रूप में किसी को शेयर करनी हो तो आप PDF का इस्तेमाल कर सकते हो। इसके
रेस्ट्रिक्शन और पासवर्ड एन्क्रिप्शन इन फीचर्स के इस्तेमाल से आप उन्हें ही
फाइल्स दिखा सकते हो जिन्हें आप शेयर करना चाहते हो।
2. शेयर करने के
लिए उपलब्ध
PDF को हर
डिवाइस में आसानी से शेयर कर सकते हैं। ईमेल, व्हाट्सएप, ब्लूटूथ से
भी इसे आसानी से शेयर कर सकते हैं। साथ ही कोई प्राइवेट लिंक तैयार करके जरूरत
होने पर दूसरों को भेज सकते हैं।
3. हर डिवाइस
में सपोर्ट
PDF को हर तरह के
डिवाइस में सही क्वालिटी के साथ देखा जा सकता है। डिवाइस की साइज कोई भी हो, इससे PDF ओपन होने में दिक्कत नहीं
होती। साथ ही फॉर्मेटिंग करने की जरूरत नहीं होती।
4. कम साइज
PDF की एक खासियत है कि इसमें बहुत बड़े
साइज के डेटा को हम कंप्रेस करके कम साइज में सेव कर सकते हैं और हमारे Pan Card Resizer
की तरह यह करने से इसकी क्वालिटी में भी दिक्कत नहीं होती। जिससे रीसाइज करने में
दिक्कत नहीं होती।
5. ओसीआर का
सपोर्ट
PDF में ओसीआर
सपोर्ट होने से PDF में किसी भी
फोटो के अंदर लिखे गए टेक्स्ट को एडिट कर सकते हैं और पढ़ने में दिक्कत होने पर
उसे पढ़ने योग्य बना सकते हैं। साथ ही टेक्स्ट कॉपी/पेस्ट भी कर सकते हैं।
PDF कैसे बनाएं? How to
Create PDF in hindi?
आप किसी भी प्रकार की फाइल्स को PDF में कन्वर्ट
कर सकते हो। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके होते हैं। ऑफलाइन PDF बनाने के लिए आप माइक्रोसॉफ्ट
ऑफिस या अन्य फ्री टूल का इस्तेमाल कर सकते हो।
Adobe Acrobat से PDF कैसे बनाएं?
Adobe acrobat से PDF बनाने के लिए आपको सबसे पहले उसे ओपन करना होगा।
उसके बाद, टूल्स सिलेक्ट करके “Create PDF”
ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
उसके बाद जरूरत के अनुसार Single File, Multiple Files, Scan या Other Option,
इनमें से कोई सिलेक्ट कर लेना है।
Create और Next
बटन पर क्लिक करके, सेव
लोकेशन चुनकर आप PDF सेव/डाउनलोड कर सकते हैं।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड से PDF कैसे बनाएं?
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस की मदद से PDF बनाने के
लिए आपको, उसमें आवश्यक सभी फोटो, टेक्स्ट टाइप
या इंसर्ट कर लेना है।
उसके बाद File टैब पर
क्लिक करते हुए, Save As बटन पर
क्लिक करना होगा।
वहां आपको सेव करने के लिए लोकेशन पूछा जाएगा, सही लोकेशन
चुनने के बाद,
File Name में फाइल का
नाम डालें और Save As Type में PDF ऑप्शन को चुनें।
अंत में सेव बटन पर क्लिक करके आप PDF रूप में उस
फाइल को सेव कर सकेंगे।
तो दोस्तों इस लेख में हमने PDF के बारे में
सारी जानकारी ली। PDF क्या है, इसका इतिहास
क्या है, इसे इस्तेमाल करने के फायदे और
आप PDF किस तरह बना
सकते हैं इसके बारे में सारी जानकारी हमने ली। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे
जरूर शेयर करें।
.webp)
No comments: